शेयर मंथन में खोजें

भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 45% वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के शुद्ध लाभ में 45.2% की बढ़ोतरी हुई है।

2017 की समान अवधि में 1,841.68 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2,673.64 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही भारत पेट्रोलियम की कुल आमदनी भी 66,685.61 करोड़ रुपये से 15.3% की वृद्धि के साथ 76,899.86 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा कंपनी का तिमाही एबिटा वार्षिक आधार पर 68.2% की वृद्धि के साथ 3,721.56 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 182 आधार अंकों के इजाफे के साथ 5.7% पर पहुँच गया।
भारत पेट्रोलियम का औसत सकल रिफाइनिंग मार्जिन चौथी तिमाही में 6.01 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले 6.51 डॉलर प्रति बैरल और उत्पादन 30.4% की वृद्धि के साथ 7.85 एमएमटी रहा।
उधर बीएसई में भारत पेट्रोलियम का शेयर 405.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 407.55 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद आयी गिरावट के कारण करीब पौने 10 बजे यह शेयर 6.40 रुपये या 1.58% की कमजोरी के साथ 399.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख