शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने अमेरिकी कंपनी वॉन्गडूडी (Wongdoody) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

वॉन्गडूडी एक पूर्ण-सेवा रचनात्मक और उपभोक्ता अंतर्दृष्टि एजेंसी है। 7.50 करोड़ डॉलर में हुए इस खरीदारी सौदे से इन्फोसिस के डिजिटल अनुभव सेवाओं पारिस्थितिक तंत्र में और सुधार होगा। उधर इस खबर का इन्फोसिस के शेयर पर कोई सकारात्मक असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,216.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,216.70 रुपये पर खुल कर शुरू में 1,229.00 रुपये तक चढ़ा। 11 बजे के करीब 1,207 रुपये के निचले स्तर से इसने वापसी की। इसके बाद साढ़े 12 बजे के आस-पास इन्फोसिस 2.65 रुपये या 0.22% की हल्की गिरावट के साथ 1,214.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख