शेयर मंथन में खोजें

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

डीमार्ट (Dmart) स्टोर ऋंख्ला की संचालक एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों का नया ऊपरी स्तर छुआ।

कंपनी के शेयर में मजबूती मंगलवार को शुरू की गयी सहायक कंपनी की खबर से आयी है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने 10 लाख रुपये की अधिकृत और चुकता शेयर पूँजी वाली रिफ्लेक्ट होलसेल ऐंड रिटेल (Reflect Wholesale and Retail) नामक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित की है। रिफ्लेक्ट होलसेल ऐंड रिटेल वस्तुओ और उत्पादों का थोक और खुदरा व्यापार करेगी।
बीएसई में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 1,544.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,540.00 रुपये पर खुला और करीब सवा 12 बजे एक तीखी उछाल के साथ 1,571.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। दोपहर 1.10 बजे कंपनी के शेयरों में 20.60 रुपये या 1.33% की मजबूती के साथ 1,565.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख