शेयर मंथन में खोजें

मर्क (Merck) का शेयर 20% उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर

दवा कंपनी मर्क (Merck) का शेयर आज 20% उछल कर एक साथ ऊपरी सर्किट और 52 हफ्तों के शिखर पर पहुँच गया है।

खबरों के अनुसार मर्क के शेयर में जबरदस्त तेजी पीऐंडजी ओवरसीज इंडिया (P&G Overseas India) द्वारा इसकी 26% हिस्सेदारी 1,500.36 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खऱीदने के अनिवार्य खुला प्रस्ताव रखने से आय़ी है। वहीं मर्क की कारोबारी मात्रा (Trading Volume) भी 20 दिनों के औसत के मुकाबले 12 गुना से अधिक पहुँच गयी।
बीएसई में मर्क का शेयर 2,004.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,028.00 रुपये पर खुला। 12 बजे के करीब यह तेजी के साथ 2,405.50 रुपये पर पहुँच गया, जो इसका ऊपरी सर्किट और 52 हफ्ततों का शिखर है। सवा 3 बजे के आस-पास भी कंपनी के शेयरों में 400.90 रुपये या 20% बढ़ोतरी के साथ 2,405.50 रुपये पर ही लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख