शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा अल्केम लैब (Alkem Lab) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में अल्केम लैब (Alkem Lab) के मुनाफे में 51.6% की गिरावट दर्ज की गयी।

2017 की समान अवधि में 136.96 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 66.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,251.40 करोड़ रुपये से 20.9% की बढ़त के साथ 1,513.23 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही कंपनी का तिमाही एबिटा वार्षिक आधार पर 23.8% की गिरावट के साथ 113.80 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 441 आधार अंक घट कर 7.5% रह गया। गौरतलब है कि सामग्री की लागत में 33.7% और कर्मचारी लागत में 30.7% की बढ़ोतरी के काऱण अल्केम लैब के मुनाफे में गिरावट आयी है।
कमजोर नतीजों के कारण अल्केम लैब का शेयर आज कमजोर हुआ। बीएसई में कंपनी का शेयर 2,034.55 रुपये के बंद भाव की तुलना में 2,050.00 रुपये पर खुला। करीब 2 बजे तक लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद वित्तीय परिणामों की घोषणा के साथ ही यह नीचे की ओर फिसला। अंत में अल्केम लैब 57.05 रुपये या 2.80% की कमजोरी के साथ 1,9700.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 2,468.00 रुपये और तलहटी 1,578.00 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख