शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक इकाई ने खरीदी परिधान कंपनी में हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक इकाई रिलायंस ब्रांड्स (Reliance Brands) ने फ्यूचर101 डिजाइन (Future101 Design) में 12.5% हिस्सेदारी खरीदी है।

रिलायंस ब्रांड्स ने रणनीतिक निवेश के रूप में फ्यूचर101 डिजाइन की यह हिस्सेदारी 9.50 करोड़ रुपये में अधिग्रहित की है। इस सौदे के लिए किसी नियामक की मंजूरी लेना अनिवार्य नहीं था। बता दें कि फ्यूचर101 डिजाइन एक लग्जरी परिधान कंपनी है, जिसका वित्त वर्ष 2017-18 में कुल व्यापार 22.18 करोड़ रुपये का रहा था।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 990.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 998.70 रुपये पर खुल कर 1,008.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। साढ़े 11 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 5.10 रुपये या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 995.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख