शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) 25% तक घटायेगी कर्मचारियों का वेतन

खबरों के अनुसार प्रमुख विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) ने अपने कर्मचारियों का वेतन घटाने का निर्णय लिया है।

कंपनी कर्मचारियों के वेतन में 25% तक की कटौती कर सकती है। कंपनी प्रबंधन ने इस बारे में कर्मचारियों को जानकारी दे दी है, मगर पायलटों ने इस निर्णय का विरोध किया है। बता दें कि महंगे होते ईंधन और कमजोर रुपये से कंपनी की परिचालन लागत बढ़ रही है, जिसे नियंत्रित करने के लिए जेट एयरटेवज ने कर्मचारियों का वेतन घटाने का फैसला लिया।
जेट एयरटेव 12 लाख रुपये तक वार्षिक पैकेज पर 5%, 1 करोड़ रुपये और इससे अधिक पैकेज पर 25% और पायलटों के वेतन में करीब 17% की कटौती करेगी। जेट एयरवेज कर्मचारियों के वेतन पर सालाना लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च करती है।
दूसरी तरफ बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 311.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 309.65 रुपये पर खुला है। शुरुआत में थोड़ी चढ़ाई के बाद से यह एक दायरे में झूल रहा है। 11.20 के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 310.70 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख