शेयर मंथन में खोजें

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने शुरू की दो नयी स्क्रीन

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने अपने एक मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर में दो नयी स्क्रीन शुरू की हैं।

पुणे के रॉयल हेरिटेज मॉल में स्थित कंपनी के मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर में कुल 6 स्क्रीन हो गयी हैं, जिनमें 1,090 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। वहीं कंपनी ने कोटा में अपना एक मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर बंद कर दिया है, जिसमें 3 स्क्रीन और 1,117 सीटें हैं। परिणामस्वरूप आयनॉक्स लीजर के 64 शहरों में 127 मल्टीप्लेक्स और 511 स्क्रीन हो गयी हैं, जिनमें 1,24,720 सीटों की व्यवस्था है।
उधर बीएसई में आयनॉक्स लीजर का शेयर 194.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 194.70 रुपये पर खुला और 193.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। बता दें कि इस समय आयनॉक्स लीजर का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर (193.10 रुपये) के करीब है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 0.45 रुपये या 0.23% की कमजोरी के साथ 193.80 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख