शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के निदेशक मंडल की बैठक

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के निदेशक मंडल की बैठक 06 अगस्त को होने जा रही है।

उस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा 2,816 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के लिए तरजीही आधार पर इक्विटी शेयरों के आवंटन पर विचार किया जायेगा। साथ ही सामान्य वार्षिक बैठक (एजीएम) की तिथि भी तय होगी, जिसमें शेयरधारकों से मंजूरी ली जायेगी।
उधर बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर आज दबाव में है। 87.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज यह 86.25 रुपये पर खुल कर अभी तक हरे निशान में नहीं आ सका है। करीब 11.50 बजे बैंक का शेयर 2.45 रुपये या 2.80% की कमजोरी के साथ 85.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख