शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में संदीप बख्शी की नियुक्ति को दी मंजूरी

आरबीआई (RBI) ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में संदीप बख्शी (Sandeep Bakhshi) की बतौर मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी है।

संदीप बख्शी बैंक में सर्वकालिक निदेशक के रूप में बतौर सीओओ तीन साल की अवधि के लिए नियुक्ति हुए हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने बख्शी के नाम की 18 जून को ही घोषणा कर दी थी।
आईसीआईसीआई बैंक से पहले संदीप बख्शी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं।
उधर बीएसई मे आईसीआईसीआई बैंक का शेयर आज हरे निशान में नहीं आ सका है। बैंक का शेयर 299.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 296.10 रुपये पर खुल कर 294.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब पौने 1 बजे बैंक के शेयरों में 1.35 रुपये या 0.45% की कमजोरी के साथ 297.70 रुपये के भाव सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख