शेयर मंथन में खोजें

एनसीसी (NCC) को प्राप्त हुए 689 करोड़ रुपये के ठेके, शेयर उछला

इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण कंपनी एनसीसी (NCC) को 689 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।
इनमें 554 करोड़ रुपये का एक कार्य निर्माण क्षेत्र और दूसरा 135 करोड़ रुपये का ठेका विद्युत क्षेत्र का है। एनसीसी को यह ठेके सरकार की एजेंसियों से प्राप्त हुए हैं। कंपनी के पास जुलाई तक 4,357.8 करोड़ रुपये के कार्य हाथ में हैं। ठेके मिलने की खबर से कंपनी का शेयर मजबूत हुआ है।
बीएसई में एनसीसी का शेयर 91.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 91.45 रुपये पर खुला। 10 बजे तक लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया और 95.95 रुपये का शिखर छुआ। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 3.60 रुपये या 3.95% की तेजी के साथ 94.75 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख