शेयर मंथन में खोजें

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) की 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

10 अगस्त को टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के निदेशक समूह की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में विभिन्न प्रतिभूतियों के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार किया जायेगा, जिनमें प्रतिदेय तरजीही शेयर, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर और अन्तर्कम्पनी जमा/ ऋण शामिल हैं।
इस खबर से आज टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई में कंपनी का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 5.05 रुपये पर खुला और 5.29 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 0.12 रुपये या 2.38% की मजबूती के साथ 5.17 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख