शेयर मंथन में खोजें

तो अदाणी पावर (Adani Power) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

विद्युत कंपनी अदाणी पावर (Adani Power) के शेयर में आज 2% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी के शेयर में मजबूती 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिलने की खबर के बाद आयी है। अदाणी पावर यह पूँजी ऋण और इक्विटी दोनों माध्यमों से अपनी विस्तार योजना के लिए जुटायेगी। जिन प्रतिभूतियों के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है उनमें इक्विटी शेयर, जीडीआर, एडीआर, परिवर्तनीय तरजीही शेयर, परिवर्तनीय डिबेंचर, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर और बॉन्ड शामिल हैं।
उधर बीएसई में अदाणी पावर का शेयर 29.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 29.70 रुपये पर खुला और 30.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 0.60 रुपये या 2.01% की मजबूती के साथ 30.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख