शेयर मंथन में खोजें

ठेके मिलने से पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) के शेयर में 12.5% की उछाल

पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) को 2,400 करोड़ रुपये के तीन ठेके मिले हैं।

कंपनी को तमिलनाडु जनरेशन ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन से कुंडा पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए 667.63 करोड़ रुपये और नेपाल में अरुण-3 पनबिजली परियोजना के लिए 1,125.87 करोड़ रुपये का कार्य मिला है। साथ ही पटेल इंजीनियरिंग को 618.21 करोड़ रुपये का एक ठेका ग्रेटर मुम्बई नगर निगम से प्राप्त हुआ। इस खबर से कंपनी के शेयर में 12% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में पटेल इंजीनियरिंग का शेयर 43.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 49.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 51.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 5.50 रुपये या 12.57% की मजबूती के साथ 49.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख