शेयर मंथन में खोजें

एचटी मीडिया (HT Media) अलग करेगी एफएम रेडियो व्यापार

एचटी मीडिया (HT Media) के निदेशक मंडल ने कंपनी के एफएम रेडियो व्यापार को अलग करने की मंजूरी दे दी है।

बुधवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में एचटी मीडिया, नेक्स्ट रेडियो, नेक्स्ट मीडियावर्क्स और एचटी म्यूजिक तथा इनके शेयरधारकों के बीच व्यवस्था और समामेलन की सम्मिलित योजना को हरी झंडी दिखा दी गयी। इस योजना में हैदराबाद और यूपी को छोड़ कर एचटी मीडिया के रेडियो व्यापार को अलग किया जाना शामिल है। एचटी मीडिया के यूपी और हैदराबाद रेडियो व्यापार को नेक्स्ट मीडियावर्क्स को हस्तांतरित किया जायेगा।
इस खबर से एचटी मीडिया के शेयर में जोरदार उछाल देखी गयी, मगर यह ऊपरी स्तरों पर जमा नहीं रह सका। बीएसई में कंपनी का शेयर 57.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 56.90 रुपये पर खुला और 12.50 बजे के 61.10 रुपये तक ऊपर गया। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 2.37% की बढ़ोतरी के साथ 58.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख