शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट

2017 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में जलविद्युत बिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) के शुद्ध लाभ में 14.5% की गिरावट हुई।

कंपनी का मुनाफा 862.66 करोड़ रुपये की तुलना में 737.57 करोड़ रुपये रह गया। साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी की शुद्ध आमदनी 2,327.5 करोड़ रुपये से 8.5% की गिरावट के साथ 2,129 करोड़ रुपये रह गयी। मुनाफे में गिरावट के कारण एनएचपीसी की प्रति शेयर आय भी 0.84 रुपये के मुकाबले 14.29% घट कर 0.72 रुपये रह गयी।
साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी का एबिटा 7.0% कम 1,291 करोड़ रुपये रह गया, मगर एबिटा मार्जिन 103 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 60.6% रहा। कंपनी की कर दर 27.3% की तुलना में 26.6% रह गयी। एनएचपीसी के मुताबिक अप्रैल-जून में घटते जल स्तर के कारण कंपनी की उत्पादन मात्रा प्रभावित हुई है, जिससे जलविद्युत क्षेत्र के लिए बिजली उत्पादन मात्रा में कमी आयी।
उधर बीएसई में एनएचपीसी का शेयर शुक्रवार को 25.20 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 0.35 रुपये या 4379% की मजबूती के साथ 24.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 34.50 रुपये और निचला स्तर 22.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख