शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने खरीदी विंडलास हेल्थकेयर में हिस्सेदारी

दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने विंडलास हेल्थकेयर की 51% हिस्सेदारी खरीद ली है।

दवाई कंपनी विंडलास हेल्थकेयर में निवेश के जरिये कैडिला हेल्थकेयर का उद्देश्य फार्मा क्षेत्र में विस्तार करने का है। 155.55 करोड़ रुपये के इस सौदे के लिए किसी नियामक की मंजूरी जरूरी नहीं है। कैडिला हेल्थकेयर विंडलास हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया सितंबर के अंत पूरा कर लेगी।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 376.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 376.00 रुपये पर खुला। 2.30 बजे तक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद कैडिला के शेयर में तीखी गिरावट देखी गयी, जिससे यह 352.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 21.95 रुपये या 3.83% की गिरावट के साथ 354.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख