शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने हिस्सेदारी बिकवाली की खबर को बताया काल्पनिक

विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) ने हिस्सेदारी बेच कर 40 करोड़ डॉलर (करीब 2,779.4 करोड़ रुपये) जुटाने की खबर को काल्पनिक कहा है।

इस खबर के संबंध में बीएसई (BSE) ने कंपनी से जवाब माँगा था, जिसके उत्तर में जेट एयरवेज ने इसे गलत बताया। इससे पहले मीडिया में खबर आयी थी कि वित्तीय संकट से गुजर रही जेट एयरवेज ने निजी इक्विटी कंपनियों को हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बढ़ती लागत, कमजोर रुपया और प्रतिस्पर्धा के कारण जेट एयरवेज संकट में है, जिससे निकलने के लिए हिस्सेदारी बिकवाली की खबर सामने आयी थी। इसी बीच जेट एयरवेज ने पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा भी रद्द कर दी थी। वित्तीय संकट के कारण कंपनी का शेयर 2018 में 65% से अधिक टूट चुका है।
286.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले जेट एयरवेज का शेयर 283.30 रुपये पर खुल कर अभी तक हरे निशान में नहीं आ पाया है। करीब 11.50 बजे जेट एयरवेज के शेयरों में 5.75 रुपये या 2.01% की गिरावट के साथ 280.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख