शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ है।

कंपनी कोलकाता में बंगाल सिलिकॉन वैली में नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र स्थापित करेगी। इन्फोसिस ने 50 एकड़ में फैले केंद्र की स्थापना का कार्य शुरू भी कर दिया है, जो सभी वैधानिक मंजूरी प्राप्त करने के बाद 15 महीनों के भीतर तैयार होगा। इन्फोसिस केंद्र के पहले चरण के निर्माण में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। गौरतलब है कि इससे 1,000 इंजीनियरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसी खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
1,409.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले इन्फोसिस का शेयर 1,410.35 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़ी उठापटक के बाद साढ़े 10 बजे इसमें मजबूती आनी शुरू हुई और यह 1,424.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 11.35 बजे इन्फोसिस के शेयरों में 8.95 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 1,418.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख