शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के मुनाफे में 14% बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 14% का इजाफा हुआ।

कंपनी ने 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 236.52 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 269.61 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान टाटा केमिकल्स की शुद्ध आमदनी 2,527.40 करोड़ रुपये से 13% बढ़ कर 2,769.12 करोड़ रुपये हो गयी। साथ ही कंपनी का शुद्ध 1,860 करोड़ रुपये से 23.5% घट कर 1,506 करोड़ रुपये रह गया।
टाटा नमक की उच्च मात्रा से टाटा केमिकल्स के उपभोक्ता वस्तु आमदनी में 33% की बढ़ोतरी के साथ 108 करोड़ रुपये रही। वहीं मूल रसायनिक उत्पाद आमदनी 3% अधिक 63 करोड़ रुपये और विशिष्ट उत्पादों से प्राप्त आमदनी 25% की बढ़ोतरी के साथ 116 करोड़ रुपये हो गयी।
टाटा स्टील का अप्रैल-जून तिमाही एबिटा भी 7.9% की बढ़ोतरी के साथ 515.66 करोड़ रुपये रहा। मगर एबिटा मार्जिन 87 आधार अंक घट कर 18.6% रह गया।
बेहतर परिणामों के बावजूद टाटा केमिकल्स के शेयर में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। 674.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले टाटा स्टील का शेयर 678.00 रुपये पर खुला और 653.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा। 11.20 बजे के करीब यह 16.85 रुपये या 2.50% की कमजोरी के साथ 658.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख