शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) के शुद्ध लाभ में साल दर साल आधार पर 35.1% बढ़त दर्ज

कारोबारी साल 2017-18 की पहली तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में डीएचएफएल (DHFL) का मुनाफा 35.1% बढ़ा।

कंपनी ने 322.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 435 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी के तिमाही नतीजे जानकारों के अनुमानों के मुताबिक रहे, जिनमें इसकी शुद्ध ब्याज आमदनी 613 करोड़ रुपये से 35.6% बढ़ कर 831 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज मार्जिन 13 आधार अंक बढ़ कर 3.44% रहा।
डीएचएफएल के ऋण आवंटन 65% की बढ़ोतरी के साथ 13,583 करोड़ रुपये और एसेट अंडर मैनेजमेंट 37% अधिक 1.21 लाख करोड़ रुपये की हो गयी। डीएचएफएल का लागत-आय अनुपात 26 आधार अंक घट कर 21.4% रहा।
बेहतर परिणामों से डीएचएफएल के शेयर में मजबूती आयी है। 623.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले डीएचएफएल का शेयर 630.20 रुपये पर खुला और 645.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 10.50 बजे के करीब यह 16.25 रुपये या 2.69% की बढ़ोतरी के साथ 640.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख