शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा टाटा स्टील (Tata Steel) का मुनाफा

वर्ष दर वर्ष आधार पर टाटा स्टील (Tata Steel) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 109.98% की बढ़ोतरी हुई है।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 921 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी ने 1,934 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। कंपनी के मुनाफे में घरेलू स्तर पर मात्रा वृद्धि और स्टील की उच्च कीमतों से वृद्धि हुई है। इस बीच साल दर साल आधार पर ही टाटा स्टील की शुद्ध आमदनी 30,973 करोड़ रुपये से 28% की वृद्धि के साथ 37,833 करोड़ रुपये हो गयी। हाँलाकि कंपनी का मुनाफा जानकारों के अनुमान से कम रहा है।
साल दर साल आधार पर ही टाटा स्टील का घरेलू उत्पादन 8.1% की बढ़त के साथ 31.8 लाख टन, यूरोप में 0.7% अधिक 28.1 लाख टन और दक्षिण-पूर्व एशिया में 4% की बढ़ोतरी के साथ 5.2 लाख टन रहा। जबकि कंपनी की घरेलू आमदनी 13.7% बढ़ कर 16,405 करोड़ रुपये, यूरोपीय आमदनी 16.7% अधिक 16,429 करोड़ रुपये और दक्षिण-पूर्व एशियाई आमदनी 30.5% अधिक 2,604 करोड़ रुपये हो गयी।
टाटा स्टील का एबिटा 32.8% की बढ़ोतरी के साथ 6,559 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 139 आधार अंक बढ़ कर 17.3% रहा।
बेहतर नतीजों से टाटा स्टील के शेयर में मजबूती आयी है। 569.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले टाटा स्टील का शेयर 584.00 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे के करीब यह 8.35 रुपये या 1.47% की बढ़ोतरी के साथ 577.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख