शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के चेयरमैन का कार्यकाल हुआ पूरा

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के चेयरमैन (गैर-कार्यकारी) रवि वेंकटेशन का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा हो गया है।

वेंकटेशन का कार्यकाल सोमवार को 13 अगस्त को पूरा हो गया। बता दें कि रवि वेंकटेशन के पास कॉर्पोरेट नेतृत्व, वैश्वीकरण, इनोवेशन और निजी क्षेत्र में अनुभव का काफी अनुभव है।
इस खबर का बैंक के शेयर पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। 145.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 147.95 रुपये पर खुल कर 148.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे बैंक के शेयरों में 0.60 रुपये या 0.41% की बढ़त के साथ 146.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख