शेयर मंथन में खोजें

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने किया एमसीएलआर (MCLR) में इजाफा

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने अपनी एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी कर दी है।

बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक महीने के लिए 8.00% के मुकाबले 8.05%, तीन महीनों के लिए 8.20% की तुलना में 8.25%, एक साल के लिए 8.60% के बजाय 8.70% और तीन साल के लिए 8.80% के मुकाबले 8.90% होगी। हालाँकि बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 7.90% और 6 महीनों के लिए 8.40% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है।
एमसीएलआर में बढ़ोतरी से बैंक के शेयर भाव में कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं आया है। 29.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर 30.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 30.15 रुपये और 29.70 रुपये के दायरे में रहा है। करीब 2.30 बजे बैंक के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.17% की हल्की गिरावट के साथ 29.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख