शेयर मंथन में खोजें

आमदनी घटने के बावजूद बढ़ा राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) के मुनाफे में 34.46% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का मुनाफा 296.85 करोड़ रुपये के 399.15 करोड़ रुपये रहा। राजेश एक्सपोर्ट्स की शुद्ध आमदनी 50,408.20 करोड़ रुपये से 12.9% बढ़ कर 43,926.80 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही बेची गयी वस्तुओं की लागत बिक्री पर 99% की तुलना में 98.4% रह गयी, जिससे आभूषण कंपनी के एबिटा में सुधार आया। राजेश एक्सपोर्ट्स का एबिटा 32% की बढ़त के साथ 556.70 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 43 आधार अंक अधिक 1.27% रहा। साथ ही कंपनी की वित्तीय लागत 28.4% की वृद्धि के साथ 147 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर 655.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 673.00 रुपये पर खुला। शुरुआत में ही 680.85 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद इसमें गिरावट आयी है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 4.45 रुपये या 0.68% की बढ़ोतरी के साथ 659.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख