शेयर मंथन में खोजें

गेल (GAIL) की स्टार्ट-अप और सौर ऊर्जा संयंत्रों में निवेश की योजना

सरकारी प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (GAIL) ने स्टार्ट-अप में निवेश करने और सौर ऊर्जा संयंत्र तथा विद्युत वाहनों के लिए बैटरी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी है।

दरअसल गेल, गैस और पेट्रोकेमिकल्स के अलावा दूसरे क्षेत्रों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की योजना बना रही है। कंपनी प्राकृतिक गैस, पेट्रोकेमिकल्स और ऊर्जा जैसे मुख्य व्यापारों सहित स्वास्थ्य, सामाजिक और पर्यावरण, सुरक्षा और रक्षा जैसे गैर-मुख्य व्यापारों के स्टार्ट-अप में निवेश करना चाहती है। गेल इन क्षेत्रों के स्टार्ट-अप में प्रत्यक्ष या परोक्ष दोनों ही तरीकों से निवेश कर सकती है।
गेल की 34वीं वार्षिक आम बैठक 11 सितंबर को होगी। गेल की अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र, जल वितरण, पानी की बड़ी पाइपलाइन बिछाने के कारोबार में अवसर तलाशने की भी योजना है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में गेल के शेयर में कमजोरी दर्ज की गयी। गेल का शेयर 6.45 रुपये या 1.64% की गिरावट के साथ 387.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 398.80 रुपये और निचला स्तर 277.58 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख