शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, जेट एयरवेज, लार्सन ऐंड टुब्रो, गोवा कार्बन और गेल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, जेट एयरवेज, लार्सन ऐंड टुब्रो, गोवा कार्बन और गेल शामिल हैं।

इन्फोसिस - कंपनी ने बोर्ड ने एमडी और सीएफओ का इस्तीफा स्वीकार किया।
लार्सन ऐंड टुब्रो - कंपनी का बोर्ड 23 अगस्त को इक्विटी शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगा।
जेट एयरवेज - कंपनी एटीआर विमानों पर सबलीजिंग पर देने पर विचार कर रही है।
प्रिज्म सीमेंट - प्रिज्म सीमेंट को कैप्टिव सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए ठेका मिला।
मैंगलोर केमिकल्स - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कंपनी के उर्वरक संयंत्र के विस्तार को पर्यावरण मंजूरी दी।
मेघमणि ऑर्गेनिक्स - मेघमणि फिनकेम और मेघमणि एग्रोकेमिकल्स की विलय योजना प्रस्तावित।
गोवा कार्बन - कंपनी की गोवा इकाई में रखरखाव का काम पूरा हो चुका है।
गेल - गेल ने स्टार्ट-अप, सौर ऊर्जा संयंत्र तथा विद्युत वाहनों में निवेश करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख