शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने किये 3.5 लाख से अधिक शेयर आवंटित

भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 3.5 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने बीते गुरुवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 3,56,106 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने 13 अगस्त को समान योजना के अंतर्गत 2 रुपये प्रति वाले ही 92,326 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
उधर शुक्रवार को बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया। बैंक का शेयर 5.60 रुपये या 1.67% की मजबूती के साथ 340.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 365.65 रुपये और निचला स्तर 256.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख