शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) करेगी शेयर वापस खरीदने पर विचार

23 अगस्त को प्रमुख तकनीकी और इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में कंपनी का निदेशक समूह इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) के एक प्रस्ताव पर विचार करेगा। इससे पहले 11 अगस्त को लार्सन ऐंड टुब्रो ने 1,43,203 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर भाव में वृद्धि हुई। 1,232.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में कल यह 1,244.00 रुपये पर खुल कर 1,247.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 7.35 रुपये या 0.60% की बढ़त के साथ 1,240.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। गौरतलब है कि लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 1,469.60 रुपये तक चढ़ा और 1,114.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख