शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) की 550 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय की योजना

खबरों के अनुसार फार्मा कंपनी जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) ने चालू वित्त वर्ष के लिए 550 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय की योजना बनायी है।

कंपनी चालू वित्त वर्ष में 300 करोड़ रुपये अनुसंधान और विकास (आरऐंडडी) में भी निवेश करने पर विचार कर रही है। जुबिलेंट लाइफ साइंसेज ने बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए इस ओर ध्यान दिया है। खबर है कि कंपनी ऋण घटा कर और वित्तीय अनुपात में सुधार कर अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए प्रयास जारी रखेगी।
बीएसई में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज का शेयर 737.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 742.00 रुपये पर शुरुआत के बाद करीब साढ़े 10 बजे 10.90 रुपये या 1.48% की मजबूती के साथ 747.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख