शेयर मंथन में खोजें

19 महीनों के निचले भाव से संभला वाडीलाल इंडस्ट्रीज (Vadilal Industries) का शेयर

आइसक्रीम निर्माता वाडीलाल इंडस्ट्रीज (Vadilal Industries) का शेयर आज 588.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 590.00 रुपये पर खुला।

मगर भारी बिकवाली के कारण करीब 12% की गिरावट के साथ 516.50 रुपये के 19 महीनों के निचले स्तर तक फिसल गया। गौरतलब है कि प्रमुख निवेशक आशीष कचोलिया द्वारा वाडीलाल में हिस्सेदारी घटाने की खबर का कंपनी के शेयर भाव पर काफी नकारात्मक असर पड़ा।
हालाँकि निचले स्तरों पर वाडीलाल के शेयरों में जवाबी खरीद शुरू हुई और शेयर में मजबूती आयी। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 11.30 रुपये या 1.92% की कमजोरी के साथ 577.35 रुपये पर चल रहा है। बता दें कि आशीष कचोलिया ने वाडीलाल में अपनी हिस्सेदारी 7.21% से घटा कर 2.17% कर ली है। कचोलिया के पास अब कंपनी के 1,56,127 इक्विटी शेयर हैं। पिछले एक साल में वाडीलाल इंडस्ट्रीज का शेयर 50% से अधिक टूट चुका है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख