शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को हाइड्रोकोर्टिसन ब्यूटिरेट लोशन के लिए मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को हाइड्रोकोर्टिसन ब्यूटिरेट लोशन के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

इस लोशन का इस्तेमाल न्यूनतम तीन महीने के मरीजों में हल्के से मध्यम एटोपिक डर्माटाइटिस के उपचार में किया जाता है। यह लोशन प्रिसिशन डर्मेटोलॉजी के लोकोइड लोशन का जेनेरिक संस्करण है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 869.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 868.05 रुपये पर खुला। 10.35 बजे के करीब यह 881.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 12 बजे के आस-पास ल्युपिन के शेयरों में 0.65 रुपये या 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 870.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख