शेयर मंथन में खोजें

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) ने अमेरिका में वापस मँगायी वलसरटन गोलियाँ

प्रमुख दवा कंपनी टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) ने अमेरिका में रक्तचाप कम करने वाली वलसरटन गोलियाँ वापस मँगायी हैं।

टोरेंट फार्मा ने उपभोक्ता स्तर से इस दवा की गोलियों को अनपेक्षित अपमिश्रण के कारण वापस मँगाया है, जिनका उत्पादन जेजियांग हुआहई फार्मा ने किया था। हालाँकि गोलियों की मँगायी गयी लॉट सीमित है। कंपनी द्वारा मँगायी गयी लॉट की संख्या 14 है।
उधर बीएसई में टोरेंट फार्मा का शेयर 1,741.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,750.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,780.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 24.40 रुपये या 1.40% की बढ़त के साथ 1,766.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख