शेयर मंथन में खोजें

केरल में बाढ़ के कारण अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के दो संयंत्रों में उत्पादन बाधित

केरल में आयी बाढ़ के कारण देश की प्रमुख टायर निर्माता कंपनियों में से एक अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के दो संयंत्रों में उत्पादन बाधित हुआ है।

कंपनी के ये दो संयंत्र राज्य के पेरंबरा और कलामस्सेरी में स्थित है। प्राकृतिक आपदा के कारण अपोलो टायर्स को 150 करोड़ टन का उत्पादन घाटा हुआ है। हालाँकि कंपनी ने कहा है कि इसकी बीमा पॉलिसी पर्याप्त रूप से प्राकृतिक आपदा को पूरा संभालती है।
उधर बीएसई में अपोलो टायर्स के शेयर का रुख सुबह से ऊपर की ओर है। कंपनी का शेयर 261.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 258.20 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 264.60 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 12.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.75 रुपये या 0.67% की बढ़त के साथ 263.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख