शेयर मंथन में खोजें

साल दर साल आधार पर जुलाई में 21% बढ़ा घरेलू हवाई यातायात

जुलाई में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 21% का इजाफा हुआ है।

जुलाई 2017 में 95.65 लाख यात्रियों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 1.15 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की। इसमें प्रमुख विमानन कंपनियों में से इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी सर्वाधिक 42.1%, जेट एयरवेज की 13.6%, एयर इंडिया की 12.4% और स्पाइसजेट की 12.3% रही। वहीं जनवरी से जुलाई अवधि में देखें तो वार्षिक आधार पर हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 6.57 करोड़ से 21.79% अधिक 8.00 करोड़ रही।
हवाई यातायात में बढ़ोतरी की खबर के बावजूद आज विमानन कंपनियों के शेयरों में मिला-जुला रुख है। करीब 12.30 बजे इंडिगो में 0.67% की बढ़त है, जबकि स्पाइसजेट में 1.59% और जेट एयरवेज में 2.92% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख