शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने उत्तरी कैरोलिना में खोला नया तकनीकी केंद्र

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक नये तकनीकी और नवाचार केंद्र का शुभारंभ किया है।

इसके साथ ही इन्फोसिस के ऐसे केंद्रों की संख्या तीन हो गयी है। उत्तरी कैरोलिना के अलावा अन्य दो केंद्र इंडियानापोलिस और कनेक्टिकट में स्थित हैं। गौरतलब है कि पिछले साल इन्फोसिस ने अमेरिका में चार तकनीकी और नवाचार केंद्र स्थापित करने और 10,000 अमेरिकियों को नौकरी देने का ऐलान किया था।
दूसरी ओर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,384.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,388.30 रुपये पर खुला। 1,397.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब पौने 1 बजे इन्फोसिस के शेयरों में 7.30 रुपये या 0.53% की मजबूती के साथ 1,391.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख