शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल (Procter & Gamble) के मुनाफे में गिरावट

साल दर साल आधार पर पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल (Procter & Gamble) के मुनाफे में 42.91% की भारी गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 78.04 करोड़ रुपये से घट कर 44.5 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसकी शुद्ध आमदनी में इजाफा हुआ, जो कि 530 करोड़ रुपये की तुलना में 4.3% अधिक 524.7 करोड़ रुपये रही। इस बीच प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल का का एबिटा 36% की गिरावट के साथ 83.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1,008 आधार अंकों की गिरावट के साथ 16% रह गया।
बता दें कि प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल की विज्ञापन लागत में 627 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई, जो कि शुद्ध बिक्री का 12.9% है। वहीं कंपनी की कर दर पिछली तिमाही में 33.8% से बढ़ कर 40.1% हो गया, जिसका मुनाफे पर नकारात्मक असर पड़ा। हालाँकि इसका ह्रास मूल्य साल दर साल आधार पर 37.3% की गिरावट के साथ 12.3 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी ओर बीएसई में प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल का शेयर 10,707.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,401.00 रुपये पर खुला। कमजोर नतीजों के कारण कंपनी का शेयर 10,250.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 326.20 रुपये या 3.05% की गिरावट के साथ 10,381.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख