शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी (PNB) ने इसलिए माँगी शेयरधारकों की मंजूरी

खबरों के मुताबिक सरकारी बैंक पीएनबी (PNB) ने अपने शेयरधारकों की मंजूरी माँगी है।

बैंक को शेयरधारकों की मंजूरी अपने कर्मचारियों को 10 करोड़ शेयर जारी करने के लिए चाहिए। बता दें कि 18 सितंबर को बैंक के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक होने जा रही है, जिसमें उनके सामने प्रस्ताव रखा जायेगा। शेयरधारकों की ओर से हरी झंडी दिखाये जाने के बाद पीएनबी प्रबंध निदेशक और कार्यकारी निदेशकों सहित कर्मचारियों को कर्मचारी स्टॉक खरीद योजना के तहत शेयरों का आवंटन करेगा।
इस खबर का पीएवबी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। 84.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज यह 85.55 रुपये पर खुलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे 1.45 रुपये या 1.71% की मजबूती के साथ 86.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख