शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने इसलिए किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने 04 सितंबर 2018 को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

कंपनी के निदेशक समूह ने इस दिन को बोनस शेयर / शेयर लाभांश आवंटित करने के लिए तय किया है। इन्फोसिस के शेयरधारकों ने इसके लिए डाकमत पत्र के जरिये अपनी मंजूरी दे दी है।
दूसरी तरफ सेंसेक्स में गिरावट के बीच इन्फोसिस का शेयर भी आज दबाव में है। 1,399.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज यह 1,392.55 रुपये पर खुलने के बाद साढ़े 11 बजे के आस-पास 7.00 रुपये या 0.50% की कमजोरी के साथ 1,392.20 रुपये पर चल रहा है। अभी तक के कारोबार में इसका निचला भाव 1,387.20 रुपये और ऊपरी भाव 1,403.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख