शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला अमेरिकी बाजार से नया आपूर्ति ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को अमेरिकी ट्रक और ट्रेलर कलपुर्जे बाजार से नया निर्यात ठेका प्राप्त हुआ है।

प्राप्त ठेके के तहत कंपनी को 12 महीनों में ट्रक के 76,000 स्टील पहियों की आपूर्ति करनी है, जो कि कंपनी के चेन्नई में स्थित संयंत्र से की जायेगी। स्टील स्ट्रिप्स को इस ठेके से करीब 24.42 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।
दूसरी ओर स्टील स्ट्रिप्स का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 1.40 रुपये या 0.12% की मामूली वृद्धि के साथ 1,191.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 1,473.70 रुपये तक ऊपर चढ़ा है। वहीं इसका निचला भाव 769.95 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख