शेयर मंथन में खोजें

डाटामैटिक्स ग्लोबल को बैंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से मिला ठेका

सूचना प्रौद्योगिकी परामर्श कंपनी डाटामैटिक्स ग्लोबल (Datamatics Global) को बैंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Bangalore International Airport) या बीआईए से ठेका मिला है।

दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के तहत डाटामैटिक्स ग्लोबल को बीआईए को फ्यूचर-रेडी डिजिटल संगठन में बदलना है। इसमें संगठन में 170 से अधिक प्रक्रियाओं को स्वचालित और डिजिटल करना शामिल है।
डाटामैटिक्स क्लाउड-आधारित समाधान के रूप में एकीकृत दस्तावेज प्रबंधन प्रणाली और व्यवसाय प्रक्रिया प्रबंधन को लागू करेगी। हालाँकि कंपनी की तरफ से सौदे की रकम की जानकारी नहीं दी गयी है। मगर इस खबर से डाटामैटिक्स के शेयर में काफी मजबूती आयी है।
उधर बीएसई में डाटामैटिक्स ग्लोबल का शेयर 75.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 78.70 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 83.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 5.75 रुपये या 7.66% की तेजी के साथ 80.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 476.61 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 149.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 63.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख