शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) के मुनाफे में 36% की जोरदार गिरावट

साल दर साल आधार पर 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के मुनाफे में 36% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 185.2 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 118.6 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान बीएचईएल की शुद्ध आमदनी 6,779.88 करोड़ रुपये से 8.17% घट कर 6,225.72 करोड़ रुपये रह गयी। साल दर साल आधार पर ही बीएचईएल का एबिटा 10.8% की बढ़ोतरी के साथ 266.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.6% से बढ़ कर 4.3% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक बीएचईएल के नतीजे को हर मामले में कमजोर बताया है।
बीएचईएल की विद्युत आमदनी 18% की गिरावट के साथ 4,221 करोड़ रुपये और औद्योगिक सेग्मेंट आमदनी 24.3% की बढ़ोतरी के साथ 1,807 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 54.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 55.25 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 53.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 10 बजे बीएचईएल का शेयर 0.45 रुपये या 0.82% की कमजोरी के साथ 54.10 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर बीएचईएल की बाजार पूँजी 18,803.14 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 78.75 रुपये और निचला स्तर 41.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख