शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू बाजार पर दबाब : के के मित्तल (K K Mital)

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार पर दबाब पड़ता दिख रहा है, हालाँकि बाजार एक सीमित दायरे में ही रहेगा।

घरेलू बाजार का रुझान अभी ऊपर की ओर ही जाता दिख रहा है। मेरा मानना है कि बाजार के ज्यादा नीचे आने पर खरीदारी दिख सकती है। अभी तक पेश हुए कंपनियों के नतीजे पिछली तिमाही के मुकाबले अच्छे रहे हैं।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और दवा अच्छे नजर आ रहे हैं। मँझोली आईटी कंपनियों के शेयरों में भी मजबूती दिख रही है। इन्फ्रा और रियल्टी क्षेत्र अभी निचले स्तर पर हैं और सकारात्मक संकेत मिलने पर इनमें भी हलचल दिख सकती है। दीपावली के अवसर पर निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से आदित्य बिरला नूवो, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीआईएल, जयश्री टी और ग्रीन प्लाइ के शेयरों में निवेश करें। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 09 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख