शेयर मंथन में खोजें

बाजार की नजर मायावती के फैसले पर : के के मित्तल (K K Mital)

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आज भारतीय शेयर बाजार में दबाव दिख रहा है।

आने वाले दिनों में बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का रुख रहेगा। आज बाजार की नजर बसपा की नेता मायावती के फैसले पर लगी हुई है कि वह यूपीए सरकार को समर्थन जारी रखती हैं या नहीं। देश में एक फिर से भ्रष्टाचार के मुद्दे उठने लगे हैं। इन खबरों को भी बाजार बारीकी से देख रहा है।
आईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के नतीजों के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। नतीजों के बाद ही कोई नया निवेश करने का निर्णय लेना ठीक रहेगा। इन्फोसिस के नतीजों के बारे में मेरा अनुमान है कि इसमें 2-3% बढ़त देखने को मिल सकती है। जिनके पास पहले से इन्फोसिस के शेयर हैं, वे अभी इसमें बने रहें। अगर इसके नतीजे सकारात्मक रहते हैं तो मौजूदा स्तरों पर खरीदारी की जा सकती है। के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख