शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5500 के स्तर पर मजबूत सहारा : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर नजर आ रहा है।
मेरा मानना है कि आने वाले समय में निफ्टी (Nifty) को 5500 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। अगर घरेलू बाजार में गिरावट बढ़ती है, तो निफ्टी 5400 तक फिसल सकता है। इसके विपरित बाजार की दिशा ऊपर की ओर होती है, तो निफ्टी 5850 और 5900 तक चढ़ सकता है। मेरा कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट बढ़ने से घरेलू बाजार पर दबाव बना हुआ है। इसके साथ ही महँगाई दर के आँकड़ों ने घरेलू बाजार की चिंता को और बढ़ा दिया है।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, धातु और दवा ठीक लग रहे हैं, जबकि रियल्टी, इन्फ्रा और कैपिटल गुड्स दबाव नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयर की बात करें, तो लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से टाटा स्टील, सेल, पिडिलाइट और एसबीआई के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 16 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!