शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5250 के स्तर पर मजबूत सहारा : के के मित्तल (K K Mital)

सकारात्मक खबरों की वजह से अभी भारतीय शेयर बाजार मजबूत नजर आ रहा है।
आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है। मेरा मानना है कि अगर घरेलू बाजार में गिरावट आती है, तो निफ्टी (Nifty) को 5250 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। मेरा कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से घरेलू बाजार पर दबाव बना हुआ है। इसके साथ ही वैश्विक संकेतों पर भी बाजार की चाल तय हो सकती है। 
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, धातु और दवा ठीक लग रहे हैं, जबकि इन्फ्रा और कैपिटल गुड्स दबाव में नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयर की बात करें, तो लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, माइंट ट्री और टेक महिंद्रा के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख