शेयर मंथन में खोजें

पूँजी बचा कर रखें गिरावट पर खरीदारी के लिए

प्रभात मित्‍तल

तकनीकी विश्लेषक

निवेशकों को लाभ का आनंद उठाना चाहिए और अपने पैसे बचाने चाहिए। उन्हें बाजार में गिरावट (करेक्‍शन) आने पर नयी खरीदारी के लिए हमेशा पूँजी बचा कर रखनी चाहिए। आगामी विधान सभा चुनावों का बाजार के लिए काफी महत्व रहेगा और इनका असर नकारात्मक हो सकता है।

अगले छह महीने में सेंसेक्स 64,800 और निफ्टी 19,200 के स्‍तर के आस-पास रह सकते हैं। दोनों सूचकांक जून 2024 तक क्रमश: 66,200 और 19,600 के करीब पहुँच सकते हैं। एक साल की अवधि में भारतीय बाजारों का प्रदर्शन विदेशी बाजारों के अनुरूप ही रहेगा। एक साल की अवधि में बैंक और वित्‍तीय क्षेत्र अनुमान से बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जबकि आईटी क्षेत्र इस दौरान बाजार की तुलना में सुस्त रह सकता है। महँगाई और ब्‍याज दरों का अगले छह महीने में भारतीय बाजार पर सबसे अधिक प्रभाव‍ होगा।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन