शेयर मंथन में खोजें

बाजार अब उड़ने को है तैयार

अविनाश गोरक्षकर

रिसर्च प्रमुख, प्रॉफिटमार्ट सिक्‍योरिटीज

भारतीय बाजार अब उड़ने के लिए तैयार है। इसे मजबूत अर्थव्यवस्था, सरकार की ओर से बुनियादी ढाँचे में बहुत बड़े निवेश, मजबूत पूँजीगत निवेश (कैपेक्स) और विदेशी निवेशकों की रुचि से दम-खम मिल रहा है। निवेशकों को मजबूत नकद प्रवाह (कैश फ्लो) और कारोबारी मॉडल वाली अच्छी कंपनियों पर ही केंद्रित रहना चाहिए।

भारतीय बाजार के लिए सबसे बड़े सकारात्‍मक संकेत हैं मजबूत विकास दर, स्थिर रुपया, अच्‍छा विदेशी निवेश आना और कंपनियों का दृढ़ प्रदर्शन। पर महँगाई, ऊँची ब्‍याज दरें और वैश्‍विक मंदी बाजार के लिए मुख्य चिंताएँ हैं।

चालू वित्त-वर्ष में देश की जीडीपी 6.5% और 2024-25 में 7% रह सकती है। भारतीय बाजार का प्रदर्शन वैश्विक बाजारों के मुकाबले बेहतर रह सकता है। मेरा अनुमान है क‍ि सेंसेक्स अगले छह महीने में 66,000 और निफ्टी 20,000 के स्‍तर तक जा सकता है। वहीं, एक साल में सेंसेक्स 68,000 और निफ्टी 21,500 के लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख