शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5610 पर मजबूत सहारा : सलिल शर्मा (Salil Sharma)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5630-5700 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि अगर निफ्टी 5650 के नीचे फिसलता है, तो यह 5538 तक जा सकता है। निफ्टी को 5750 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। इसके विपरित निफ्टी को 5610 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है। इसके बाद निफ्टी को 5538 और 5475 पर सहारा मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, रियल्टी और ऑटो कमजोर लग रहे हैं, जबकि आईटी और दवा मजबूत नजर आ रहे हैं।  अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो टाटा ग्लोबल के शेयर को मौजूदा भाव खरीदारी कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 141 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-3 दिनों की अवधि का लक्ष्य भाव 150 रुपये है। बजाज ऑटो शेयर को मौजूदा भाव पर बचें। इसमें 1900 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1-3 दिनों की अवधि का लक्ष्य भाव 1850 रुपये का है। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)
(शेयर मंथन, 05 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!