शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5750 पर मजबूत सहारा : सलिल शर्मा (Salil Sharma)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5840-5935 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि निफ्टी का 200 दिनों का सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) 5830 है। इस स्तर पर निफ्टी को समर्थन मिलेगा। इसके बाद निफ्टी को 5750 का स्तर  मजबूत सहारा मिलेगा। इसके विपरित निफ्टी को 5940 और 6025 के स्तर पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, दवा और बैंक ठीक लग रहे हैं।  अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो ग्रैनुल्स इंडिया के शेयर को मौजूदा भाव खरीदारी कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 145 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-3 दिनों की अवधि का लक्ष्य भाव 158 रुपये है। आईनॉक्स लीजर शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसमें 68 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1-3 दिनों की अवधि का लक्ष्य भाव 79 रुपये का है। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)
(शेयर मंथन, 12 सितंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख